टाटा ग्रुप के संस्थापकों की विरासत आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं: नोएल टाटासस

नई दिल्ली । रतन टाटा के निधन के बाद उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। नोएल टाटा रतन टाटा की जगह लेंगे। टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन बनने के बाद उन्होंने टाटा ट्रस्ट और रतन टाटा के बारे में कहा कि वे रतन टाटा और टाटा ग्रुप के संस्थापकों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। नोएल टाटा ने कहा कि वह अपने साथी ट्रस्टियों द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी से बहुत सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहे हैं। नोएल टाटा ने टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नियुक्त होने को लेकर कहा कि एक सदी से भी अधिक समय पहले स् टाटा ट्रस्ट सामाजिक भलाई के लिए एक अनूठा माध्यम से कहा कि हम अपने विकास और परोपकारी पहलों को आगे बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए खुद को फिर से समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस जिम्मेदारी के लिए साथी ट्रस्टियों से सम्मािनत और विनम्र महसूस कर रहा हूं। मैं रतन टाटा और टाटा ग्रुप के संस्थापकों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं। टाटा ट्रस्ट्र ने भी नोएल टाटा के नियुक्ति के बाद अपना बयान जारी किया। ट्रस्ट्र ने कहा िक टाटा ट्रस्ट्स में शामिल कई ट्रस्टों के ट्रस्टियों की आज मुंबई में एक संयुक्त बैठक हुई। उन्होंने टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन एन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया और टाटा ग्रुप के साथ राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। ट्रस्ट ने कहा कि इस बैठक में सर्वसम्मति से नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्र का चेयरमैन नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्त प्रभाव से लागू की गई। नोएल टाटा रतन टाटा के पिता नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोना डुनोयर के बेटे हैं। यानी कि ये रिश्ते में रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक नोएल टाटा टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड वोल्टास लिमिटेड, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन हैं। इसके अलावा टाटा स्टील और टाइटन कंपनी के उपाध्यक्ष भी हैं।