डब्लूयपीएल का तीसरा सत्र 14 फरवरी से , आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच होगा पहला मुकाबलालखनऊ सहित कुल चार शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले

मुम्बई । महिला प्रीमियर लीग (डब्लूयपीएल) का तीसरा सत्र 14 फरवरी से शुरु होगा। इसमें पांच टीमें भाग लेंगी। पिछले बार की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इसमें अपना खिताब बरकरार रखने उतरेगी। डब्ल्यूपीएल सत्र 3 के मुकाबले इस बार लखनऊ सहित कुल चार शहरों में खेले जाएंगे जबकि पिछले सत्र के मुकाबले केवल दो शहरों में ही खेले गए थे। टूर्नामेंट के तीसरे सत्र में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। इस बार भी 5 टीमें हिस्सा लेंगी। डब्ल्यूपीएल 2025 के मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम, वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम और मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडिमय में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच वडोदरा में खेला जाएगा। सभी मुकाबलों की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। इस लीग की शुरुआत 2023 में हुई थी और पहले सत्र के सभी मुकाबले मुंबई में दो स्थलों पर खेले गए थे। वहीं अगले सत्र में भी टूर्नामेंट के मुकाबले दो शहरों में हुए। इस बार इन मैचों को 4 शहरों में आयोजित करने का कारण महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम इस प्रकार है :
14 फरवरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स (वडोदरा)
15 फरवरी दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (वडोदरा)
16 फरवरी गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स (वडोदरा)
17 फरवरी दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (वडोदरा)
18 फरवरी गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस (वडोदरा)
19 फरवरी यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (वडोदरा)
21 फरवरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस (बेंगलुरु)
22 फरवरी दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स (बेंगलुरु)
24 फरवरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स (बेंगलुरु)
25 फरवरी दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स (बेंगलुरु)
26 फरवरी मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स (बेंगलुरु)
27 फरवरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स (बेंगलुरु)
28 फरवरी दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (बेंगलुरु)
1 मार्च रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स (बेंगलुरु)
3 मार्च यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स (लखनऊ)
6 मार्च यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस (लखनऊ)
7 मार्च गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (लखनऊ)
8 मार्च यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (लखनऊ)
10 मार्च मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स (मुंबई)
11 मार्च मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (मुंबई)
13 मार्च एलिमिनेटर (मुंबई)
15 मार्च फाइनल (मुंबई)