मां अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण, सामाजिक समरसता का लिया संकल्प

इन्दौर । देर शाम राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्या प्रतिमा पर बड़ी संख्या में समाजसेवी संस्था के पदाधिकारी एकत्रित हुए, जगमग दीपक रोशनी की। प्रतिमा के समक्ष सामाजिक एकता और जरूरतमंदों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प को दोहराया गया, सामाजिक समरसता के भाव के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।
मध्य प्रदेश एनजीओ महासंघ के द्वारा सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. योगेंद्र महंत की अगुवाई में हो रहा है इस सेवा सप्ताह में पहले दिन पौधारोपण दूसरे दिन कान्ह नदी के किनारे एवं नदी के दोनों छोर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया आज तीसरे दिन राजवाड़ा स्थित म अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद आतिश बाजी ओर रंगोली सजाई गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राहुल जैन, पं अनंत योगेंद्र महंत, रूपेंद्र जैन , शिशिर, अर्पणा जोशी, कमलेश्वर सिंह सिसोदिया, राकेश बाथरे, श्रेयांश जैन, दिलीप कनाड, अर्चना गुप्ता आदी शामिल हुए। स्वयं सेवी संस्थाओं के 50 से ज्यादा वॉलिंटियर्स भी सामाजिक संकल्पना करने के साथ ही आयोजन में शामिल थे।
:: आज गांधी हाल में फाग उत्सव, कल इन्दौर से उज्जैन तक वाहन रैली ::
मध्य प्रदेश एनजीओ महासंघ की ओर से विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित योगेंद्र महंत ने बताया कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत 28 फरवरी शाम 5 बजे गांधी हाल मैदान पर भव्य फाग उत्सव मनाया जाएगा जिसमें भजन सम्राट हरिकिशन साबु जी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ ही 1 मार्च को इन्दौर से उज्जैन भव्य वाहन रैली निकाली जा रही है जिसमें सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। मार्च को सेवा सप्ताह आयोजन का समापन होगा।