नई दिल्ली । भाईजान यानी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान के फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म सिकंदर रिलीज हो गई है। एआर मुर्गदास के निर्देशन में बनी फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर दबंग खान के फैंस को ईदी देने आई है। सिकंदर को लेकर फैंस का क्रेज सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। फैंस मूवी का दिल खोलकर स्वागत कर रहे रहे हैं।
फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े जबरदस्त हैं। सिकंदर की रिलीज के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि फिल्म पहले दिन कितना बिजनेस करेगी? एक तो सलमान खान, ऊपर से फिल्म का ईद पर रिलीज होना…एक्शन और एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट क्या कहते हैं? ट्रेड एनालिस्ट अक्षय राठी ने कहा कि सिकंदर पहले दिन 30 करोड़ के करीब बिजनेस करेगी। सिकंदर से लोगों को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि सलमान खान की फिल्म सिकंदर और ईद एक साथ आए हैं। ये कॉम्बिनेशन बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर देने का दम रखता है।
दबंग खान, ईद और साजिद नाडियाडवाला का साथ आना मुर्गदास की स्टोरीटेलिंग बॉक्स ऑफिस पर अच्छे नंबर्स से शुरुआत करेगी। उन्होंने कि उम्मीद है कि सिकंदर पहले दिन कम से कम 30 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी। सलमान की टॉप ओपनर फिल्मों की बात करें, तो इसमें टाइगर 3 सबसे आगे है। 2023 में दिवाली पर आई ये फिल्म सलमान की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई है। सिकंदर और टाइगर 3 की खास बात ये है कि दोनों संडे रिलीज हुई मूवीज हैं। टाइगर 3 ने पहले दिन 43 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद भारत- 42.30 करोड़, प्रेम रतन धन पायो- 40.35 करोड़, सुल्तान- 36.54 करोड़ और टाइगर जिंदा है ने 34.10 करोड़ कमाए थे।
सिकंदर को लेकर सामने आई प्रेडिक्शन से पता चलता है कि ये फिल्म टाइगर 3 के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड नहीं तोड़ रही है। बाकी सोमवार को मालूम पड़ेगा कि सिकंदर का बॉक्स ऑफिस पर कितना दम है। फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना की जोड़ी बनी है लेकिन सलमान के फैंस सिकंदर को लेकर काफी उत्साहित हैं। देश ही नहीं विदेश में उनके फैंस फिल्म का इंतजार कर रह हैं।