250 किलो रंगों से 1200 स्क्वेयर फीट की रंगोली बनाई

इन्दौर | मशहूर रंगोली आर्टिस्ट शिखा शर्मा ने गुड़ी पड़वा के अवसर पर फीनिक्स सिटाडेल में 1200 वर्ग फीट की भव्य रंगोली बनाई है। बता दें कि शिखा शर्मा को विश्व रिकॉर्ड बुक द्वारा सबसे बड़ी रंगोली बनाने के लिए शामिल किया गया है। उनकी इस भव्य रंगोली को बनाने के लिए 250 किलोग्राम रंगों का इस्तेमाल किया गया है। तकरीबन 26 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद तैयार इस रंगोली का गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर महाराष्ट्रीयन समुदाय, एम ग्रुप और अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में अनावरण किया गया।