जिला जेल में हुआ सर्वधर्म रोजा इफ्तार का आयोजन

इन्दौर | जिला जेल में आयोजित सर्वधर्म रोजा इफ्तार में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, तुकोगंज मस्जिद के मौलाना हाफिज इमरान, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव सन्नी पठारे, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव शेख शाकिर मसूदी, युवा कांग्रेस महासचिव सरफराज अंसारी, पत्रकार सफदर हुसैन, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव आफताब खान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव नासिर खान युवा कांग्रेस शहर सचिव शेख साजिद आदि बंदियों के साथ रोजा इफ्तार किया। आयोजन युवा नेता फजल हुसैन ने कराया। इस दौरान मौलाना इमरान ने अपनी तकरीर में जेल में बिताए समय को इम्तिहान बताते कहा कि अल्लाह नेक बंदों की परीक्षा लेता है। अल्लाह का दामन पकड़ रखो और पांच वक्त की नमाज अदा करो अपने गुनाहों से तौबा करो और किसी ने आपका बुरा भी किया है तो उसे माफ कर दो, आपकी हर मुश्किल आसान होगी।