इन्दौर | भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुण्य श्लोका मां अहिल्या बाई की जयंती के उपलक्ष में आज 19 मई से लेकर 31 मई तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज 19 मई को सुबह 8:00 बजे राजवाड़ा स्थित अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा राजवाड़ा पर ही शाम 6:00 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मध्यप्रदेश में हुए विकास की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे उसके पश्चात लता मंगेशकर सभागृह में अहिल्या माता के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन भी होगा। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अगवानी महिला मोर्चा द्वारा की जाएगी जिसमें महिला मोर्चा की मातृ शक्तियों द्वारा मुख्यमंत्री को मां अहिल्या की प्रतिमा भी भेंट की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री माननीय कैलाश विजयवर्गी जी ने कहा कि इसी अवसर पर इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जा रही है हम सभी इंदौर वासियों के लिए यह गौरवपूर्ण अवसर है। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के पर्व पर 19 मई से लेकर 31 मई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक टोली का गठन किया गया है। जिसमें प्रशांत बडवे को नगर संयोजक एवं अजय कुशवाह, शरद पवार, श्रीमती वृंदा गौड़, सुश्री नेहा शर्मा को सदस्य बनाया गया।पर्व के अंतर्गत रंगोली चित्रकला, निबंध, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक व खो-खो प्रतियोगिता व महिला सशक्तिकरण हेतु महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा,महापौर पुष्यमित्र भार्गव,सांसद शंकर लालवानी, विधायक मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू, सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा, श्रीमती उमाशशि शर्मा, श्रीमती सविता अखंड उपस्थिति रही।