इन्दौर | शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दे सूचना क्रांति और युवाओं के अधिकारों के लिए किए गए पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यों को याद किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्डा ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने भारत को तकनीकी दृष्टि से सशक्त बनाने की दिशा में जो बीज बोए थे, आज उसी का परिणाम है कि देश सूचना क्रांति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के युग में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे अत्यंत दूरदर्शी नेता थे। वे न केवल तकनीक के क्षेत्र में क्रांति लाए, बल्कि युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत करने का ऐतिहासिक कार्य भी उन्होंने किया। शहर कांग्रेस ने इस मौके पर राजीव गांधी के योगदान को याद कर संकल्प लिया कि उनके बताए मार्ग पर चलकर देश की सेवा में योगदान देते रहेंगे। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से सदाशिव यादव, श्यामसुंदर यादव, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, महेंद्र रघुवंशी, देवेंद्रसिंह यादव, अनिल यादव, निर्मल मलोरिया, सुनील यादव, सत्यनारायण सलवाड़िया, मोहन ठाकुर, रायमुनि भगत, प्रमोद द्विवेदी, दिनेश चौहान सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।