इंदौर की पूजा टीवी शो में मुख्य भूमिका में दिखेंगी

पूजा ने बताया कि उनकी एक्टिंग का शौक ही मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का कारण बन पाया है। इसलिए पहले उन्होंने शहर में होने वाले मॉडलिंग शो में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने मिस इंडिया में भागीदारी निभाई। अब अभिनय में कॅरियर की नई शुरुआत कर रही है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि टीवी शो में मैं सिने जगत के नामी कलाकारों के साथ कार्य करूंगी। इससे अभिनय के क्षेत्र में कुछ नया सीखने का भी मौका मिलेगा।

पूजा ने 2024 के मिस इंडिया कंटेंट में फर्स्ट रनरअप का खिताब जीतकर शहर का नाम रोशन किया था। पिछले दो वर्षों की मेहनत के बाद वे जल्द ही दूरदर्शन पर शुरू होने वाले शो देवांचल की प्रेम कथा में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।