मठ, मंदिरों और आश्रमों में मना अविर्भाव महोत्सव –

:: विश्व ब्राह्मण समाज संघ के पदाधिकारियों ने सुबह से शाम तक की सेवा गतिविधियां ::
:: मंदिरों में हुए अनुष्ठान तो वृद्धा व बाल आश्रमों में बुजुर्गों व बच्चों को कराया भोजन ::

इन्दौर । विश्व ब्राह्मण समाज संघ एवं अनन्त सेवा न्यास (नई दिल्ली) द्वारा तीन दिवसीय अविर्भाव महोत्सव के दूसरे दिन भी परमार्थ व सेवा गतिविधियों की श्रृंखला जारी रही। शनिवार को अलसुबह मठ, मंदिरों में जहां पूजन व अनुष्ठान हुए तो वहीं वृद्धाश्रम व बालश्रमों में पहुंचकर पदाधिकारियों ने बुजुर्गों की सेवा का संकल्प लेकर उन्हें भोजन कराया व हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। विश्व ब्राह्मण समाज संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. योगेंद्र महंत के निर्देशन में आयोजित अविर्भाव महोत्सव में पदाधिकारियों ने हनुमान मंदिरों में चोला चढ़ाया व महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया। सुबह अलग-अलग मठ-मंदिरों में अनुष्ठान, यज्ञ, हवन भी हुए, जिसमें पदाधिकारियों ने पं. योगेंद्र महंत की दीर्घ आयु के लिए मंगल कामना की।
विश्व ब्राह्मण समाज संघ, अनंत सेवा न्यास (नई दिल्ली) एवं अविर्भाव महोत्सव आयोजक अनंत योगेंद्र महंत ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के मुख्य उत्सव की शुरूआत सुबह 10 बजे बड़ागणपति मंदिर पर गणपति अथर्वशीर्ष पाठ कर लंबोदर की महाआरती कर भोग लगाया गया एवं भक्तों को प्रसादी का वितरण किया। के साथ की गई। इसके पश्चात पदाधिकारी रणजीत हनुमान मंदिर, श्रीराम मंदिर (पंचकुईया), दास हनुमान बगीची, वीर अलीजा हनुमान मंदिर, खेड़ापति हनुमान मंदिर (गांधी) भी पहुंचे जहां उन्होंने हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर महामंडलेश्वर व पुरोहितों का आशीर्वाद लिया व उन्हें दक्षिणा भी भेंट की। पं. योगेंद्र महंत के अविर्भाव महोत्सव में महामंडलेश्वर रामगोपालदास महाराज, महामलेश्वर रामचरण दास महाराज, महामडलेश्वर पवनदास महाराज, गादीपति ब्रह्मचारी पवनानंद महाराज, पं. दिपेश व्यास, आचार्य देवेंद्र तिवारी, पं. अमित तिवारी का सान्निध्य भी पदाधिकारियों को प्राप्त हुआ। सुबह से शाम तक आयोजित सेवा गतिविधियों की श्रृंखला के दौरान रामचंद्र शर्मा वैदिक, राम प्रकाश शर्मा, अशोक चतुर्वेदी, लोकेंद्र बैरागी, अर्पणा जोशी, सावित्री महंत, पुष्पकुमार भार्गव, पं. विजय बोडख़ा, लक्ष्मीनारायण भार्गव सहित अन्य समाजसेवी संगठनों से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
:: वृद्धाश्रम व बालश्रम में की सेवा, दिया हर संभव मदद करने का आश्वासन ::
अविर्भाव महोत्सव आयोजक अनंत महंत ने बताया कि सुबह से शाम तक आयोजित सेवा गतिविधियों के दौरान पदाधिकारी वृद्धाश्रम व बालश्रम भी पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्गों की सेवा संकल्प लेकर हर संभव मदद करने का आश्वासन भी उन्हें दिया। उन्होंने बुजुर्गों की सेवा करते हुए उन्हें भोजन कराया वहीं बाल आश्रम में बच्चों के साथ कई रोचक गेम्स भी खेलें। अनंत महंत ने बताया कि अविर्भाव महोत्सव के दौरान नारायण सांईधाम कुष्ट रोग आश्रम, राज शांति वृद्धाश्रम (एयरपोर्ट रोड़), निराश्रित सेवा आश्रम (देवधर्म टंकी), श्रीराम निराश्रित महिला एवं बाल आश्रम (सिद्धार्थ नगर), उन्मुक्त आनंद मानव सेवा संस्थान (कालानी नगर), नवकार सेवा आश्रम (कालानी नगर), प्रेमाश्रम वृद्धाश्रम (बाणेश्वरी कुंड), ओमानंद संस्कृत आश्रम (गोम्टगिरी) सहित अन्य स्थानों पर सेवा गतिविधियां संचालित की गई।
:: गौ सेवा के साथ होगा अविर्भाव महोत्सव का समापन ::
आयोजक अनंत महंत ने बताया कि रविवार 1 जून को शहर की 7 गौ शालाओं में गौ माता को गौ ग्रास सहित छप्पन भोग समर्पित किए जाएंगे। गौ शालाओं के विकास के लिए प्रत्येक गौ शाला को 11 हजार रुपए की राशि भी इस दौरान भेंट की जाएगी। गौ सेवा में भागीदारी करने वाले सभी समाज बंधुओं को गौ माता का संरक्षण व सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया जाएगा। सुबह 10 बजे पदाधिकारी हंसदास मठ, अखंड धाम आश्रम, श्रीराम मंदिर पंचकुईया, विद्याधाम, ओमानंद गौ शाला (देवधर्म टेकरी) एवं गोवर्धन गौ शाला (गोम्मटगिरी) में गौ सेवा करेंगे।