इन्दौर | क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना द्वारा स्थानीय शिवाजी प्रतिमा पर छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक दिवस पर सैकड़ों दीप लगा पूरा शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत कुंजीर, स्वाति मोहिते तथा मिलिंद दीघे ने बताया कि राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर क्षत्रिय मराठा नवनिर्माण सेना द्वारा शाम को शिवाजी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जिसके बाद समाजजनों ने पूरे प्रतिमा स्थल पर सैकड़ों दीप लगाए। इस दौरान विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई, जिसमें सैकड़ों समाजजन सम्मिलित हुए। इस दौरान महिला शहर अध्यक्ष लवली जाधव, रामचन्द्र यादव, संगीता काले, विजय डफाल, श्याम सुंदर शर्मा, राजू काले, चन्द्रशेखर गोपाले, चिरंजीव सिंह, करण कुंजीर, सुनील खंडागले, विनोद गौसर, अमृत सिंह यादव सहित सेना के कई सदस्य उपस्थित थे।