इन्दौर स्थानीय रामचंद्र नगर चौराहा से बड़ा गणपति तक शोभायात्रा निकाल कबीरपंथ पूज्य संत उदित साहेब महाराज के इंदौर आगमन पर उनका अभिनंदन किया गया। अनिल वर्मा ने बताया कि सदगुरु द्वारा यह नवोदय यात्रा राजस्थान, गुजरात महाराष्ट्र यात्रा के पश्चात इंदौर पहुंची। इस अवसर पर राम शरण मौर्य, गोविंद यादव, कमल पूरे, सूरज सोनी, गणेश जाधव, विक्की यादव, रौनक, अर्जुन मौर्या, अजय कसेरा, सुमित यादव, रुक्मणी मौर्य, कोमल यादव मंजू प्रजापत,, सुमन यादव आदि सदस्य मौजूद थे। शोभायात्रा पश्चात नरनोली धर्मशाला मल्हारगंज में समारोह आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में कबीर पंथी उपस्थित थे।