मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर दी बधाई

इंदौर

:: सैनिक कल्याण के लिए QR कोड से दिए ₹11 हजार; बलिदानियों को किया याद ::
भोपाल/इंदौर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह दिन सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही सेना कल्याण कोष में योगदान के लिए हम सभी को प्रेरित करता है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सैनिक कल्याण के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया से क्यूआर कोड के माध्यम से ₹11 हजार रुपये की राशि भेंट की। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि शहीद सैनिकों के परिवारों और शारीरिक रूप से अक्षम सैनिकों के कल्याण के लिए अपना सहयोग दें।
मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर ब्रिगेडियर अरुण नायर सेना मेडल (से.नि.) और संचालक, सैनिक कल्याण बोर्ड ने झंडा लगाकर स्मृति चिन्ह (मोमेन्टो) भेंट किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण बोर्ड के आर.एन. सिंह तोमर, ग्रीश चंद्र यादव, शैलेश कुमार चौकसे, संजय भील और जसवीर सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *