शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी का एक नया प्रोमो रिलीज़ कर दिया है। इस प्रोमो के साथ कहानी में 6 साल का लीप दिखाया गया है।नए प्रोमो में हम देखते हैं कि तुलसी एक साधारण चॉल में रह रही है। वह पूजा करती है, अंगद और उसकी पत्नी वृंदा के साथ सादगी और शांति भरी जिंदगी जी रही है। बाहर से वह खुश दिखाई देती है, लेकिन उसके दिल में हल्का-सा दर्द अब भी मौजूद है। जैसे ही उसकी नजर मिहिर की फोटो पर पड़ती है, उसके मन में पुरानी यादें उमड़ आती हैं। वह उस रिश्ते के बारे में सोचने लगती है, जिसे उसने कभी टूटने नहीं दिया था। उसे भरोसा था कि उनका बंधन हमेशा कायम रहेगा, लेकिन मिहिर आखिर कैसे उनसे दूर चला गया, यही सवाल उसके दिल को कचोटता रहता है।दूसरी ओर, मिहिर विरानी हाउस में दाखिल होता दिखता है। चेहरे पर दर्द और ज़ुबान पर वह कड़वा सच , “जो रिश्ते घाव बन जाएं, उन्हें तोड़ देना ही बेहतर होता है।”

