जल संकट समाधान की दिशा में पहल : सांवेर में मंत्री सिलावट ने 8 पेयजल टैंकरों का किया वितरण

इंदौर

:: क्षेत्रीय विधायक ने ट्रैक्टर पर चढ़कर टैंकरों को दिखाई हरी झंडी; ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को मिलेगी राहत ::
इंदौर । जनपद पंचायत सांवेर में जल संकट के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक तुलसीराम सिलावट ने आज 8 पेयजल टैंकरों का वितरण किया।
मंत्री सिलावट ने स्वयं ट्रैक्टर पर चढ़कर इन पेयजल टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने जानकारी दी कि ये टैंकर सांवेर जनपद की सात ग्राम पंचायतों और नगर परिषद को उपलब्ध कराए गए हैं।
:: वितरित टैंकरों का विवरण ::
ये टैंकर सिमरोड, कांकरिया बोडिया, बालोदा टाकुन, रिंगनोदिया, हरियाखेड़ी, गुलावट ग्राम पंचायतों तथा नगर परिषद सांवेर के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। नगर परिषद सांवेर को दो टैंकर दिए गए हैं, जबकि शेष ग्राम पंचायतों में आवश्यकता के अनुसार एक-एक टैंकर वितरित किया गया है।
मंत्री सिलावट ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी गांव या शहरी क्षेत्र में पेयजल संकट न उत्पन्न होने पाए और टैंकरों के माध्यम से समय पर पानी उपलब्ध कराया जाए।
कार्यक्रम में भारतसिंह, दिलीप चौधरी, सुरेशसिंह, दयाराम चौधरी, संदीप चंगेडिया, सुभाष जैन, मोहन खंडेलवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सराहनीय कदम के लिए मंत्री सिलावट का आभार व्यक्त किया।