मोहनलाल की ‘वृषभा’ ने छेड़ा दिल का सुर

मनोरंजन

मोहनलाल की फिल्म वृषभा ने अपने संगीत सफर की दमदार और भावुक शुरुआत कर दी है। फिल्म का पहला गीत ‘अप्पा’ सामने आ चुका है, जो रिलीज़ होते ही इसके प्रचार अभियान की आत्मा बन गया है। ‘अप्पा’ एक पिता और बेटे के उस शाश्वत, निस्वार्थ रिश्ते को छूता है, जो वृषभा की भावनात्मक रीढ़ है।फिल्म की जान कहे जाने वाले इस गीत में भावनाओं की गहराई है और सादगी की ताकत भी। संगीतकार सैम सीएस ने इसे संवेदनशील सुरों में पिरोया है। हिंदी, कन्नड़ और तेलुगु में विजय प्रकाश की soulful आवाज़ सुनाई देती है, जबकि मलयालम संस्करण में मधु बालकृष्णन ने इसे अपना एहसास दिया है। गीत के बोल विनायक शशिकुमार ने मलयालम में, कल्याण चक्रवर्ती त्रिपुरनेनी ने तेलुगु में, कार्तिक कुश ने हिंदी में और नागार्जुन शर्मा ने कन्नड़ में लिखे हैं। हर भाषा में भाव वही है, बस रंग अलग है।