रूट के शतक से इंंग्लैंड की वापसी

FEATURED

पल्लेकेल, 16 नवंबर (वार्ता) कप्तान जो रूट(124) के शानदार शतक से इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को अपनी दूसरी पारी में नौ विकेट पर 324 रन बना लिये हैं।
इंग्लैंड के पास अब 278 रन की बढ़त है और उसका एक विकेट बाकी है। 27 वर्षीय रूट ने अपने करियर का 15वां शतक बनाया और अपनी टीम को संभाला। रूट ने 146 गेंदों पर 124 रन में 10 चौके और दो छक्के लगाये। रोरी बर्न्स ने 66 गेंदों में सात चौकों के साथ 59 रन बनाये जबकि स्टम्प्स के समय विकेटकीपर बेन फोक्स 102 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाकर क्रीज़ पर थे।
बेन फोक्स ने पिछले मैच में अपने पदार्पण मैच में शतक बनाया था। रूट और फोक्स ने सातवें विकेट के लिये 82 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड की पारी को संकट से बाहर निकाला। इंग्लैंड ने अपने छह विकेट 219 रन पर गंवा दिये थे। श्रीलंका की ओर से आॅफ स्पिनर अकीला धनंजय ने अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुये 23 ओवर में 106 रन देकर छह विकेट लिये और श्रीलंका की सीरीज़ में बराबरी हासिल करने की उम्मीदों को कायम रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *