इंदौर । विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य में शहर के आध्यात्मिक वातावरण में रविवार को एक नई ऊर्जा का संचार हुआ। चमेली देवी योग केंद्र द्वारा शहर के विभिन्न 16 केंद्रों पर आयोजित 21 मिनट के विशेष ध्यान योग शिविर में करीब डेढ़ हजार साधकों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन और चमेली देवी योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी विनोद अग्रवाल एवं प्रेमचंद गोयल उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर ध्यान की महत्ता पर प्रकाश डाला।
वेद भवन में हुआ मुख्य आयोजन संयोजक किशोर गोयल व प्रवीण मिश्रा ने बताया कि सुबह का मुख्य सत्र अन्नपूर्णा मंदिर स्थित नवनिर्मित वेद भवन के परिसर में आयोजित किया गया। यहाँ बड़ी संख्या में साधकों ने योग की विभिन्न क्रियाओं का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त गीता भवन, गुरुकृपा कॉलोनी, छोटा बांगड़दा, सुखलिया, परदेशीपुरा, गोयल नगर, श्याम नगर और स्कीम 78 स्थित केंद्रों पर भी सामूहिक ध्यान किया गया।
:: महिलाओं के लिए विशेष सत्र ::
आशा जैन एवं राजेश बंसल के अनुसार, शहर में महिलाओं के लिए संचालित 6 विशेष केंद्रों पर शाम 5 से 6 बजे के बीच शिविर लगाए गए। अनूप नगर, गुमास्ता नगर रामद्वारा और ईश कृपा गार्डन जैसे क्षेत्रों में महिलाओं ने न केवल योग का अभ्यास किया, बल्कि विशेषज्ञों से प्रशिक्षण भी प्राप्त किया।
विशेषज्ञों ने अलग-अलग केंद्रों पर पहुँचकर साधकों को बताया कि मानसिक शांति और एकाग्रता के लिए 21 मिनट का नियमित ध्यान किस प्रकार जीवन बदल सकता है।

