“वृषभ” का नया गाना किया लॉन्च!

मनोरंजन

बेंगलुरु में एक शानदार और भावनाओं से भरपूर समारोह देखने मिला, जब बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म “वृषभ” का खूबसूरत गाना आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया। इस खास मौके पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री श्री डी. के. शिवकुमार की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और इस आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया।

“वृषभ” में पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित महान अभिनेता मोहनलाल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, और यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी और चर्चित रिलीज़ में से एक मानी जा रही है। नए लॉन्च हुए गाने में समरजीत लंकेश और नयन सारिका नजर आ रहे हैं। यह एक दिल छू लेने वाला रोमांटिक गीत है, जो युवा भावनाओं, मासूमियत और प्यार की धड़कनों को बेहद खूबसूरती से बयां करता है और पहली ही सुनने में दिल को जीत लेता है।इस मौके पर एक बेहद यादगार पल तब बना जब श्री डी. के. शिवकुमार ने फिल्म से जुड़ी अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि “वृषभ” का अर्थ है बैल, जो ताकत, दृढ़ता और पॉज़िटिव एनर्जी का प्रतीक है। अपने हाथ पर बने बैल के टैटू का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि यह फिल्म मजबूती, सफलता और समृद्धि पाए।