हिट ट्रैक ‘दिल लगाना मना था’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब कृष और किशोर मंडल एक बार फिर अपने नए गाने ‘तुमने दिल दिया नहीं’ के साथ दर्शकों के बीच लौटे हैं। रिलीज होते ही यह गाना डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और खासकर युवाओं के दिलों में जगह बना रहा है। इमोशनल लिरिक्स और कैची इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक का यह मेल गाने को खास बनाता है।इंटरव्यू के दौरान कृष ने कहा, “यह गाना हमारे दिल के बेहद करीब है। हमें खुशी है कि लोग इसके इमोशन्स को समझ रहे हैं और इससे जुड़ पा रहे हैं।

