अभिनेत्री से उद्यमी बनीं अलंक्रिता सहाय की यात्रा भी कुछ ऐसी ही है जहाँ कैमरे की चमक और कॉन्फिडेंस के साथ मेहनत, जोखिम और सपनों की उड़ान शामिल है। अपनी जीत पर बात करते हुए अलंक्रिता ने कहा कि यह अवॉर्ड सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि उन सभी महिलाओं को समर्पित है जो निडर होकर अपने सपनों का पीछा कर रही हैं। उन्होंने खुशी और कृतज्ञता के साथ कहा, “यह पल मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है। यह हर उस महिला को सशक्त बनाने के बारे में है, जो खुद पर विश्वास करती है और अपने जुनून को पूरा करना चाहती है।”

