‘हँसो और हँसाओ दिवस

मनोरंजन

नीला फिल्म प्रोडक्शंस और सोनी सब भारत के सबसे लोकप्रिय पारिवारिक कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के 18 शानदार वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने जा रहे हैं। 28 जुलाई 2026 को यह प्रतिष्ठित शो अपना 18वां जन्मदिन मनाते हुए 19वें वर्ष में प्रवेश करेगा। भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और स्वच्छ हास्य पर आधारित इस शो ने बिना अश्लीलता और द्विअर्थी संवादों के पिछले 18 वर्षों से करोड़ों दर्शकों का मनोरंजन किया है।18 वर्षों और 4,770 एपिसोड के दौरान ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने लाखों परिवारों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है और हर पीढ़ी का पसंदीदा शो बन गया है। 28 जुलाई को आयोजित होने वाले विशेष समारोह में गोकुलधाम सोसाइटी का नया रूप दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। इसके साथ ही कई विशेष मेहमान शो की पूरी टीम को शुभकामनाएँ देंगे और कलाकारों तथा तकनीकी टीम के साथ इस यादगार सफर का जश्न मनाया जाएगा।