नया डांस पार्टी सॉन्ग “मज़ा ले ले” हाल ही में कामाख्या बीट्स के बैनर तले रिलीज़ हुआ, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस धमाकेदार गाने का भव्य लॉन्च और स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई के पीवीआर आइकॉन, अंधेरी में आयोजित की गई, जहां पूरी टीम के साथ बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और अभिनेत्री पूजा चोपड़ा बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहीं। इस मौके पर फिल्म आशिकी के हीरो और बिग बॉस फेम राहुल रॉय, उनकी बहन ‘हरि मां’ प्रियंका सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने पूनम झा और मनोज झा को बधाइयां दीं।

