‘उड़ता तीर’ : दूसरे ट्रेलर में कॉमेडी, एक्शन और एंटरटेनमेंट का और भी बड़ा डोज देने वाली उड़ता तीर बड़े पर्दे पर दर्शकों को मनोरंजन से भरपूर सफर पर ले जाने का वादा करती है। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अभिनीत यह फिल्म अपने तरह की पहली पेट्रियोटिक कॉमेडी है, जो दर्शकों को कॉमिक अफरा-तफरी, मजेदार परिस्थितियों और हर मोड़ पर मिलने वाले सरप्राइज से भरी दुनिया में ले जाती है।फिल्म की अनोखी कॉमिक दुनिया के बारे में बात करते हुए आयुष्मान खुराना कहते हैं, “जब आपको लगता है कि आपको पता है कि उड़ता तीर की कहानी किस ओर जा रही है, तभी इसमें एक नया मोड़ आ जाता है। मेरे लिए इस फिल्म का असली हीरो इसका अनोखा और अलग-अलग जॉनर को मिलाने वाला कॉन्सेप्ट है।

