इंदौर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को अपने इंदौर प्रवास के दौरान नवलखा स्थित वसुधैव कुटुंबकम परिसर पहुँचकर चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने डॉ. उत्तम यादव की पत्नी स्व. श्रीमती संगीता यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, सुमित मिश्रा, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा एवं नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

