सनसनीखेज – पत्नी की हत्या कर बेटे बेटी को फेका तालाब में

इंदौर

बेटे ने बचाई जान बेटी की मौत, आरोपी हिरासत में

इन्दौर कल देर रात हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात में सिरफिरे युवक ने पहले पत्नी को मौत के घाट उतारा, फिर बेटे ओर बेटी को तालाब में फेंक दिया जहां बेटी की मौत हो गई वहीं बेटे ने बमुश्किल तालाब से निकलकर अपनी जान बचाई तथा लोगों को जानकारी जानकारी दी तब घटना का पता चला। घटना कनाड़िया थाना क्षेत्र के हिंगोनिया गांव की है। जानकारी लगते ही थाना पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और पूरी रात चले रेस्क्यू के बाद बेटी की लाश तालाब से बरामद कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। इस ह्रदय विदारक घटना की वजह चरित्र शंका बताई जा रही है।
एसीपी आशीष पटेल के अनुसार कनाडिया क्षेत्र के रहने वाले सुनील चौहान जो कि पेशे से ड्राइवर है, ने पहले पत्नी अनिता की हत्या की फिर 12 साल की बेटी माही ओर 10 साल के बेटे अजय को जिंदा ही तालाब में फेंक दिया । अजय ने तालाब से निकलकर अपनी जान बचाई ओर लोगों को इसकी जानकारी दी । जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस ने देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया एसडीआरएफ की टीम की मदद से माही का शव तालाब से निकाला । यही नहीं इसके बाद सुनील ने भी आत्महत्या की कोशिश की थी। पुलिस ने सुनील को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर घटना की विस्तृत जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।