इन्दौर कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी, इंदौर द्वारा संगठन विस्तार के अंतर्गत ग्राम पंचायत समिति अध्यक्षों की तीसरी सूची जारी की गई। इस सूची के माध्यम से कुल 18 ग्राम पंचायतों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिसमें सांवेर विधानसभा की 09 ग्राम पंचायतें एवं देपालपुर विधानसभा की 09 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन को सशक्त बनाना कांग्रेस की प्राथमिकता है, ताकि आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सके और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने सभी नव-नियुक्त ग्राम पंचायत अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।


