रविदास जयंती पर निकली भव्य पालकी यात्रा, हुआ भंडारा

इंदौर

इन्दौर संत शिरोमणी गुरु रविदास महाराज की 649‌वीं जयंती के अवसर पर श्री सूर्यवंशी कुरील समाज की संत रविदास युवा सेवा समिति द्वारा छत्रीबाग स्थित वेंकटेश मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा छत्रीबाग, जोशी मोहल्ला, लालबाग, महू नाका, छत्रीपुरा थाना होते हुए छत्रीबाग स्थित श्री राम मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। शोभायात्रा में संत श्री रविदास जी की विशेष पालकी के साथ बैंड-बाजा, ऊंट, सुसज्जित बग्गी शामिल थी। यात्रा के दौरान भक्त संत रविदास जी के भजनों पर नाचते और गाते चल रहे थे। शोभा यात्रा के पश्चात भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें संत श्री रविदास जी के भक्त अनुयाई एवं समाज जन सपरिवार उपस्थित हुए और प्रसाद ग्रहण किया।
यात्रा आयोजन समिति के गणेश कुरील, सतीश कुरील, दीपक इंदे, प्रकाश कौरव, विजय सूर्यवंशी और राजू सूर्यवंशी ने यात्रा के सफल आयोजन पर उपस्थित सभी समाजनों व अन्य का आभार व्यक्त किया। यात्रा में विधायक गोलू शुक्ला, महामंडलेश्वर दादू जी महाराज आदि सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
यात्रा के संयोजक राजेश ज्ञानी, द्वारका सांवरे, नरेश आठे, कैलाश कावड़े, राजा नवीन, सोनू दुबेपुरिया, मांगीलाल आर्य, रामू सूर्यवंशी, प्रदीप कुरील, राजेंद्र कौरव और संदीप कावडे थे।
यात्रा के प्रमुख सहयोगी शैलेंद्र शिंदे, देवेंद्र चंदेले, नंदकिशोर कुरील, मोहन पारस, हरीश पूर्वे, दौलत सूर्यवंशी, श्याम कुरील, संजय वाघमारे, संजय कौरव, पंकज भारती, कमल सूर्यवंशी, कार्तिक सूर्यवंशी, संजय कुरील, दीपक कुरील, गोविंद सूर्यवंशी, आनंद सूर्यवंशी, संतोष रायपुरकर, सौरभ कमलाकर, दुर्गेश भारती, श्याम सांवरे, सुरेश सूर्यवंशी, जितेंद्र सूर्यवंशी, सुभाष कौरव, पिंटू सावरे, मनीष वर्मा, सुमित खरगे, शैलेंद्र सूर्यवंशी, चूड़ामणि अजय, रिंकू देवहंस, निलेश चित्रे, लोकेश सूर्यवंशी, सुरेश वर्मा, सागर कुरील, सागर नवीन, राकेश आठे थे।