अभिनेत्री चाहत पांडे की वेब सीरीज़ ‘हसरतें सीजन 3’ हंगामा ओटीटी पर रिलीज़ हो चुकी है। इस वेब सीरीज के नए एपिसोड “नया किरायेदार” में वो एक गृहिणी के किरदार में नजर आ रहीं है।इस सीज़न की प्रमुख कहानियों में से एक “नया किरायेदार” स्मिता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे चाहत पांडे ने निभाया है। स्मिता एक यौन और भावनात्मक रूप से असंतुष्ट महिला है, जो अपने पति के रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने के बाद अपनी दबंग सास के साथ रहने को मजबूर है। सामाजिक तानों, कार्यस्थल पर उत्पीड़न और दबी हुई इच्छाओं के बोझ तले दबी स्मिता की ठहरी हुई ज़िंदगी तब बदलती है, जब समार्थ नाम का एक युवा संगीतकार उसके घर पेइंग गेस्ट बनकर आता है। दोनों के बीच बढ़ती नज़दीकियां स्मिता के भीतर लंबे समय से दबी उसकी पहचान और इच्छाओं को जगा देती हैं। लेकिन राज़, जलन और अचानक लौटे उसके अलग-थलग पड़े पति की वापसी स्मिता को समाजिक कर्तव्यों और व्यक्तिगत आज़ादी के बीच चुनाव करने पर मजबूर कर देती है।

