‘अम्मा’ को रखा गया पर्दे में

मनोरंजन

हिट मर्दानी फ्रैंचाइज़ी की पहली महिला विलेन मल्लिका प्रसाद उर्फ ‘अम्मा’ मर्दानी 3 की सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन गई हैं। उनकी रहस्यमयी और रोंगटे खड़े कर देने वाली ऑनस्क्रीन मौजूदगी ने दर्शकों को पूरी तरह चौंका दिया है। प्रशंसित अभिनेत्री मल्लिका प्रसाद ने अब खुलासा किया है कि यश राज फिल्म्स ने कैसे रिलीज़ से पहले उन्हें पूरी तरह पर्दे में रखने की एक खास रणनीति बनाई, ताकि बड़े पर्दे पर उनके किरदार का प्रभाव दर्शकों पर अधिकतम पड़े।

मल्लिका कहती हैं, “फिल्मों में हमेशा एक खास खुशी होती है जब कोई बड़ा खुलासा या सरप्राइज़ सामने आता है। मर्दानी फ्रैंचाइज़ी ने हमेशा दमदार विलेन गढ़े हैं, इसलिए ‘अम्मा’ के किरदार के साथ भी यही योजना थी—सब कुछ तब तक गोपनीय रखना, जब तक फ्रैंचाइज़ी की पहली महिला विलेन के रूप में उसका सरप्राइज़ रिवील करने का सही वक्त न आ जाए।”