अक्षय कुमार का ‘भूत बंगला’ 

मनोरंजन

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ अब पहले सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। बालाजी मोशन पिक्चर्स की इस फिल्म की रिलीज़ डेट को प्रीपोन करते हुए 15 मई 2026 से बदलकर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। माना जा रहा है कि यह फैसला पूरी तरह रणनीतिक है।प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म अक्षय कुमार को एक बार फिर उनके पसंदीदा एंटरटेनर ज़ोन में दिखाएगी, जहां कॉमेडी और रहस्य का दिलचस्प तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे।