रॉकिंग स्टार यश ने जीते दिल

मनोरंजन

रॉकिंग स्टार यश ने एक बार फिर अपनी ह्यूमिलिटी और अलग-अलग लैंग्वेजेज़ और कल्चर्स के लिए रिस्पेक्ट से सबका दिल जीत लिया। अपनी अपकमिंग फिल्म “टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स” को प्रमोट करने के लिए जब यश “आप की अदालत” में पहुंचे, तो बातचीत शुरू करने से पहले ही उन्होंने एक ऐसा हार्टफेल्ट मैसेज दिया, जो उनकी ग्राउंडेड पर्सनैलिटी और हर जगह की लैंग्वेज और कल्चर को रिस्पेक्ट करने की सोच को दिखाता है।कुर्सी पर विराजमान होने से पहले यश ने हाथ जोड़कर ऑडियंस से कहा, “मेरा हिंदी में अगर कुछ प्रॉब्लम हो तो माफ कीजिए। कोशिश जरूर करूंगा, क्योंकि मेरा मानना है कि कहीं पर भी जाओ, उस लैंग्वेज और कल्चर को रिस्पेक्ट करना चाहिए। पूरे दिल से कोशिश करता हूं, कुछ गलती हो तो माफ कीजिए।”