नागबंधम का गाना नमो रे हुआ रिलीज

मनोरंजन

नागबंधम  के मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘नमो रे’ रिलीज कर दिया है, जो फिल्म की आध्यात्मिक और भक्तिपूर्ण गहराई की एक झलक दिखाता है।सोशल मीडिया पर गाने को पेश करते हुए मेकर्स ने लिखा, नागबंधम  के आध्यात्मिक महाकाव्य के साथ भक्ति की एक नई दुनिया में कदम रखें  पहला गाना नमो रे अब रिलीज हो चुका है ।’नमो रे’ गाना फिल्म की कहानी की नींव रखता है, जिसमें दमदार आवाज, पारंपरिक भक्ति भाव और शानदार संगीत का मेल है। यह गाना सुनने वालों को आस्था और अध्यात्म की एक अलग दुनिया में ले जाता है, जो इस फिल्म का मुख्य हिस्सा नजर आ रहा है।