वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन करा लिया आशीर्वाद

इंदौर

इन्दौर | पितृ पर्वत स्थित वृद्धाश्रम “निराश्रित सेवाश्रम” में सक्रिय मानव अधिकार एवं न्याय संस्थान द्वारा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्री प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में एक सराहनीय सेवा कार्य का आयोजन किया गया। जिसमें सेवाश्रम के मुख्य संचालक यश प्रेरणा पाराशर के निर्देशन में संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने वहां निवासरत ईश्वरीय स्वरूप बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करते उनके लिए भोजन वितरण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान यश प्रेरणा पाराशर द्वारा विगत 12 वर्षों से सेवाश्रम के संचालन की विस्तृत जानकारी साझा की गई, जिससे संस्थान के सदस्यों को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। न्याय संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्री प्रसाद वर्म ने संस्थान की ओर से यश प्रेरणा पाराशर का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव सुश्री डॉ. संगीता मेंदोलिया, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप गोगने, शहर अध्यक्ष विक्रांत ओबेरॉय, शहर उपाध्यक्ष डॉ. आनंद शर्मा, शहर सचिव रितेश टेलर, संगठन मंत्री ज्ञान प्रकाश यादव, सोशल मीडिया प्रभारी नितेश स्वामी के साथ सदस्य महेन्द्र राठौर, महेन्द्र परमार, चंपालाल परिहार, अनिल कुमार सिंह, आशु पांडे, बलवीर सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव, राजेश जोशी एवं रूपेश पाल भी सहभागी बने।