सर्प पूजा के साथ अयप्पा मंदिर का स्थापना दिवस समारोह शुरू

धार्मिक

इन्दौर भगवान अयप्पा चैरिटेबल सोसायटी द्वारा संचालित भगवान अयप्पा एवं गणेश मंदिर का सात दिवसीय 34वां स्थापना दिवस समारोह शुरू हुआ। महालक्ष्मी नगर स्थित मंदिर के इस स्थापना दिवस समारोह के प्रारंभ पूर्व नाग पूजा की गई तत्पश्चात ध्वजारोहण के साथ औपचारिक रूप से महोत्सव प्रारंभ हुआ जो कि 15 अप्रैल तक चलेगा। भगवान अयप्पा चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष एसएम पिल्लई कर अनुसार सप्ताह भर चलने वाले इस समारोह में प्रतिदिन सुबह और शाम केरल के वरिष्ठ पुजारी द्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी। सोसायटी सचिव एन गोपाकुमार के अनुसार उत्सव के दौरान शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इनमें 11 को सोपाना संगीत और 13 को शाम 7 बजे भंडारे के बाद समापन 15 अप्रैल को होगा।