नेटफ्लिक्स का हाई-स्टेक्स अनस्क्रिप्टेड फॉर्मेट ‘लॉक अप: सच या सज़ा’ शो इन दिनों भारत के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कैप्टिव रियलिटी शोज़ में से एक बन गया है। सिर्फ तीन हफ्तों में इसे 50 मिलियन घंटे से ज्यादा देखा जा चुका है। शो शुरू होने के बाद से दर्शकों का रिस्पॉन्स जबरदस्त रहा है। शुरुआत में यह शो हफ्ते में पांच दिन आता था, लेकिन पहले ही हफ्ते दर्शकों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद नेटफ्लिक्स ने इसे हफ्ते में छह दिन दिखाना शुरू कर दिया। अब ग्रैंड फिनाले तक यह शो हफ्ते के सातों दिन प्रसारित किया जा रहा है। ऐसे में शो के आखिरी दौर में दर्शकों को लगातार ड्रामा, नए ट्विस्ट और चौंकाने वाले खुलासे देखने को मिल रहे हैं।

