‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ 

मनोरंजन

​विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में, मनोज बाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर एक दिलचस्प पोस्टर के साथ फिल्म के टाइटल का खुलासा किया गया था। अब, फिल्म के नए पोस्टर्स रिलीज कर दिए गए हैं, जो एक बड़ा खुलासा करते हैं जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, और हमें इस इंटेंस ड्रामा की दुनिया के और करीब ले जाते हैं।​’गवर्नर’ के नए पोस्टर्स ने स्टार कास्ट का खुलासा कर दिया है, जिसमें मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा नजर आएंगे। जहां अलग-अलग पोस्टर्स नेशनल अवार्ड विनर एक्टर मनोज बाजपेयी के अलग-अलग शेड्स दिखाते हैं।