फिल्म ‘एम 4 एम: मोटिव फॉर मर्डर’ का ट्रेलर मुंबई में एक भव्य समारोह में लॉन्च किया गया, जहां फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट के रूप में मौजूद रहे। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में 15 अवॉर्ड जीत चुकी इस फिल्म से अमेरिकन अभिनेत्री जो शर्मा अपना पैन-इंडिया डेब्यू कर रही हैं, जिन्हें 5 बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।इंटरव्यू के दौरान जो शर्मा ने कहा, “यह फिल्म मेरे करियर का बेहद खास हिस्सा है। इसकी कहानी में सस्पेंस की कई परतें हैं। हम चाहते हैं कि दर्शक सिर्फ फिल्म देखें ही नहीं, बल्कि उसकी मिस्ट्री को महसूस करें—इसलिए हमने ₹1 लाख की प्रतियोगिता शुरू की है।”

