‘सेल्वी’ का बुसान में वर्ल्ड प्रीमियर, 

मनोरंजन

‘सेल्वी’ ने 31वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपने वर्ल्ड प्रीमियर के साथ एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। तमिल भाषा में बनी इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और थिएटर खचाखच भरा नजर आया। नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस अंजलि पाटिल के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म सेलैश रथ्नाकुमार की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है। इतना ही नहीं, फेस्टिवल के प्रतिष्ठित ‘विजन – एशिया’ सेक्शन में जगह बनाने वाली सिर्फ दो भारतीय फिल्मों में ‘सेल्वी’ भी शामिल है। फिल्म की कहानी सेल्वी की है, जिसका किरदार अंजलि पाटिल निभा रही हैं। सेल्वी एक माइग्रेंट होम-केयर नर्स है, जो अमीर परिवारों के घरों में रहकर उनकी देखभाल करती है। उसकी ड्यूटी कभी 12 घंटे तो कभी सीधे 72 घंटे तक खिंच जाती है। ऐसे में अपनी जिंदगी के लिए उसके पास न वक्त बचता है, न ही फैसले लेने की आजादी। लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है, जब उसके अतीत की एक घटना फिर से सामने आने लगती है।