रहस्य की परतें खोलने आ रही है ‘नवगुंजरा’

मनोरंजन

‘नवगुंजरा’ का पहला पोस्टर सामने आते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म के निर्देशक और निर्माता अमित दीक्षित से बातचीत में उन्होंने कहा, “हम एक ऐसी दुनिया दिखा रहे हैं, जो हमारे आसपास होते हुए भी अनदेखी है।‘साइकोन’ उसी कल्पना का हिस्सा है।” कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स लिखने वाले रोहित यादव ने बताया, “यह सिर्फ एक रहस्य नहीं, बल्कि परतदार कहानी है जिसमें हर किरदार की अपनी अहम भूमिका है। हमने दर्शकों को सोचने पर मजबूर करने की कोशिश की है।” अमित दीक्षित कहते हैं, “शुभरो बी का संगीत इस फिल्म की आत्मा है। गाने कहानी को आगे बढ़ाते हैं, सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं हैं।”