नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा निकली

धार्मिक मध्य प्रदेश

बैसाख पूर्णिमा पर नर्मदे हर का जय घोष (01पीआर16जीडब्ल्यू)
जबलपुर । हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट से प्रत्येक माह की पूर्णिमा को पंचकोशी निकाली जाती है
ज्ञात हो सैकड़ो वर्षों से निकाली जाने वाली नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा चैत्र पूर्णिमा पर सुबह 502 वी परिक्रमा संचालक भगवान श्री हनुमान जी महाराज की सूक्ष्म उपस्थिति में धोड़ी शेर भालु नृत्य करते डोल की धुन में नर्मदा भक्त हाथों में भगवा ध्वज लेते हुए संकीर्तन मंडलियों के साथ कई चरणों में हनुमान जी महाराज का गुणगान करते हुए निकली
परिक्रमा का नेतृत्व संघ के वरिष्ठ प्रचारक गोरेलालजी भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री तुलाराम जी संकीर्तनाचार्य सुरेश विश्वकर्मा साध्वी शीला मुनि उदासीन ने किया दान सिंग मास्टर ने जादू दिखाकर मनोरंजन किया
आश्रम के संस्थापक स्वामी रामचंद्रदास जी महाराज ने परिक्रमा वासियों को बद्रीनाथ धाम से पूजित गोमती चक्र का वितरण किया गया
नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल ने बताया परिक्रमा बेनगंगा पुल से प्रारंभ होकर 64 योगिनी पंचवटी धुआंधार लमेटा घाट से नाव पार कर शनि मंदिर डुडुवाड़ा इमलिया न्यू भेड़ाघाट होते हुए सरस्वती घाट में नाव पार कर आश्रम में विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ
इस अवसर पर नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल संरक्षक श्रीमती सुषमाशंकर पटेल सह संकीर्तनाचार्य श्याम मनोहर पटेल मीना पटेल संकीर्तनाचार्य सुरेश विश्वकर्मा विनोद दीवान दुर्गा पटेल मनोज गुलाबवानी रामकिशन पटेल आसिष पटेल डोभी झल्लु पटेल छन्नूराम पटेल सचिन अग्रवाल एडवोकेट शिव कुमार पटेल गुड्डू नेता पप्पू चौबे आदि उपस्थित थे