मुंबई से फुकेट तक चमकी काशिका 

मनोरंजन

काशिका कपूर, ने अपने बढ़ते स्टारडम को ग्लोबल मंच तक पहुंचा दिया है। थाईलैंड के मशहूर पर्यटन स्थल फुकेट की जगमगाती सड़कों पर जब उनके विशाल बिलबोर्ड्स नजर आए, तो यह सिर्फ एक प्रमोशनल कैंपेन नहीं, बल्कि भारतीय प्रतिभा की अंतरराष्ट्रीय पहचान का प्रतीक बन गया।पटोंग बीच और अन्य व्यस्त टूरिस्ट हब्स पर लगे काशिका कपूर के बिलबोर्ड्स ने स्थानीय लोगों से लेकर विदेशी पर्यटकों तक का ध्यान खींचा। यह उपलब्धि खास इसलिए भी है क्योंकि एक उभरती भारतीय अभिनेत्री का इस तरह वैश्विक एंटरटेनमेंट लोकेशन पर छा जाना, उनके करियर के नए आयाम खोलता है।