दिग्विजय पुरोहित, जो इन दिनों सरगुन मेहता और रवि दुबे के शो तू जूलियट जट्ट दी में नजर आ रहे हैं, मानते हैं कि टीवी की दुनिया पूरी तरह से अनिश्चित होती है और कहानी का रुख काफी हद तक टीआरपी पर निर्भर करता है। उनके अनुसार, दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखने के लिए कहानी में नए ट्विस्ट लाना जरूरी होता है, जो एक्टर्स को भी अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।वह कहते हैं, “टीवी में सब कुछ अनिश्चित है, सब कुछ रेटिंग्स पर निर्भर करता है। जैसे-जैसे रेटिंग्स आती हैं, क्रिएटिव टीम उसी हिसाब से रिसर्च करके कहानी में नए ट्विस्ट और टर्न लाती है, ताकि ज्यादा दर्शक जुड़ें। इससे शो की एनर्जी और गति दोनों बदल जाती हैं, और कई बार यह काफी चौंकाने वाला होता है। लेकिन यही इस माध्यम की प्रकृति है।

