‘बंदर’ के मेकर्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म का टीज़र जारी कर दिया है, जिसमें बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोसले नजर आएंगे। जहाँ यह फिल्म बॉबी देओल और डायरेक्टर अनुराग कश्यप के बीच पहला कोलेब्रेशन है, वहीं अभिनेता ने अनुराग कश्यप की फिल्म में एक बिल्कुल ही अलग और लीक से हटकर भूमिका निभाई है, और यह वाकई में कमाल है।बंदर का टीज़र आज के सिनेमा से एकदम अलग वाइब लेकर आया है। सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी की राइटिंग के साथ, ये फिल्म एक क्रेज़ी राइड होने का वादा करती है, जिसमें ज़बरदस्त कास्ट इस पागलपन को और बढ़ा रही है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि एनिमल के बाद बॉबी देओल और अनुराग कश्यप साथ आ रहे हैं।

