सड़कों पर नमाज नहीं, प्रेम से मानोगे तो ठीक वरना दूसरा तरीका अपनाएंगे-योगी

ताज़ा खबर देश धार्मिक

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, यूपी में सड़कों पर नमाज नहीं होती। सड़कें आवागमन के लिए हैं। नमाज पढ़नी आवश्यक है तो शिफ्ट में पढ़िए, सड़कों पर नहीं। सीएम ने कहा कि यूपी में कानून का राज सर्वाेपरि होगा। प्यार से मानेंगे तो ठीक, वरना दूसरा तरीका अपनाएंगे। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बरेली में कुछ लोगों ने ताकत आजमाने का नतीजा देख लिया है।
सोमवार को राजधानी लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में यूपी में कट्टा-बम बनते थे, लेकिन आज ब्रह्मोस मिसाइलें बन रही हैं। अब वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया के बजाय एक जिला एक उत्पाद की तरफ प्रदेश बढ़ रहा है। सीएम योगी ने सड़कों पर नमाज के संदर्भ में बोलते हुए कहा कि लोगों ने हमसे कहा कि हमारी संख्या अधिक है। इस पर हमने उन्हें स्पष्ट रूप से कहा कि अपनी संख्या नियंत्रित कीजिए। लेकिन किसी भी सूरत में सड़कों पर नमाज नहीं होगी। आज जब लोग पूछते कि क्या यूपी में सचमुच सड़कों पर नमाज नहीं होती है तो मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आप जाकर देख लीजिए। सच में सड़कों पर नमाज नहीं होती है।
जितेन्द्र