भोजपुरी बवाल प्रीमियम सेलिब्रिटी फॉलो-रियलिटी सीरीज़

मनोरंजन

भोजपुरी सांस्कृतिक लोकप्रियता को नए आयाम देते हुए भोजपुरी मनोरंजन जगत के सबसे बड़े सितारे अब कैमरों की चमक-दमक से बाहर निकलकर दर्शकों के सामने अपनी ज़िंदगी की अब तक की सबसे बेबाक और अनफ़िल्टर्ड झलक भोजपुरी बवाल पेश करने के लिए तैयार हैं।जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने और कलर्स टीवी पर प्रसारित होनेवाली यह सीरीज़ दर्शकों को मंच, पर्दे और शोहरत की दुनिया से आगे ले जाकर भोजपुरी मनोरंजन जगत के सबसे बड़े सितारों पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव के निजी और पेशेवर जीवन की अनदेखी झलक दिखाएगी। पारंपरिक रियलिटी शोज़ से अलग, यह सीरीज़ पहली बार एक अनोखे ‘फॉलो रियलिटी’ फॉर्मेट को पेश कर रही है, जिसमें न कोई टास्क होगा, न एलिमिनेशन और न ही किसी तरह का बनावटी ड्रामा।