शूटिंग के दौरान टूट गई थीं सहज

मनोरंजन

‘जाने अनजाने हम मिले’, अपने घरेलू हिंसा वाले ट्रैक की वजह से काफी चर्चा में रहा। इस ट्रैक में सहज राजपूत, जो उन्नति का किरदार निभा रही हैं, ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। पति विक्रांत, यानी पुनीत राज से घरेलू, मानसिक और शारीरिक हिंसा झेलने के बावजूद उन्नति की कहानी हिम्मत और इंसाफ की मिसाल बनकर सामने आई, जहां आखिरकार उसने विक्रांत के खिलाफ आवाज उठाई और उसे सजा दिलाई। अब अपने दर्दभरे अतीत से बाहर निकलने के बाद उन्नति, ध्रुव यानी रोहित धीमान के साथ जिंदगी में प्यार को एक और मौका देने जा रही है। सहज राजपूत का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से ऐसे जज़्बाती और भारी सीन्स शूट करना उनके लिए एक मुश्किल सफर रहा है। सहज राजपूत कहती हैं, “इतने जज़्बाती और भारी सीन्स करना मुझे एक एक्टर और एक इंसान, दोनों तौर पर काफी प्रभावित कर गया। एक वक्त ऐसा भी आया जब शूटिंग के दौरान मैं पूरी तरह टूट गई थी, खासकर उन सीन्स में जहां मेरा किरदार उम्मीद सामने होने के बावजूद खुद को फंसा हुआ और बेबस महसूस करता था।