यशराज फिल्म्स की ‘ऐल्फा’ भारत की पहली ऐसी बड़े बजट की पॉपकॉर्न एक्शन फिल्म है, जिसके केंद्र में दो महिला सुपरस्टार्स – आलिया भट्ट और शर्वरी – हैं। आलिया का कहना है कि इस मजेदार एक्शन एंटरटेनर की शूटिंग उनके करियर के सबसे यादगार और आनंददायक अनुभवों में से एक रही। उनके मुताबिक ‘ऐल्फा’ लिंग से परे जाकर ‘ऐल्फा’ सोच और एटीट्यूड का जश्न मनाने वाली फिल्म है।आलिया भट्ट कहती हैं, “ऐल्फा की शूटिंग करते हुए मैंने बहुत अच्छा समय बिताया। यह शायद किसी फिल्म के सेट पर मेरे सबसे मजेदार और यादगार अनुभवों में से एक था।

