तुम हो ना – घर की सुपरस्टार, जिसे राजीव खंडेलवाल होस्ट कर रहे हैं, का आने वाला एपिसोड एक गहरी और प्रेरणादायक बातचीत का वादा करता है, जब अभिनेत्री सना सुल्तान मंच पर नज़र आएंगी।एक रोचक बातचीत के दौरान, राजीव को उनके शानदार किरदारों और होस्टिंग स्टाइल के लिए सराहा गया और उनसे यह भी पूछा गया कि शो होस्ट करते समय उनके दिमाग में क्या चलता है। इसके जवाब में राजीव ने आलोचक की अमिताभ बच्चन पर कही बात का ज़िक्र करते हुए साझा किया। “आपने कहा था न बच्चन साहब के बारे में, आप बता रही थीं। मैंने तब सोचा था कि बच्चन साहब में इतनी ईमानदारी है कि वो ईमानदार बातें आपको बताते हैं। मुझसे भी अगर आप पूछेंगी, मैं हर शो, हर फिल्म, हर सीरीज़ से पहले बहुत घबराहट महसूस करता हूँ। मुझे तो बहुत डर होता है। ये इसलिए कि यार, मैं अपने किरदार में खरा उतरूँगा या नहीं, जो मेरा अपना एक मार्क है। इस बारे में नहीं कि कोई और मेरे बारे में क्या सोच रहा होगा।”

