साध्वी प्रियम रसाश्री मसा. एवं श्रियम रसाश्री मसा. का शीतलनाथ जैन श्वेताबर मंदिर में होगा चातुर्मास

धार्मिक

इन्दौर | साध्वी प्रियम रसाश्री मसा. एवं श्रियम रसाश्री मसा. द्वारकापुरी स्थित शीतलनाथ जैन श्वेताबर मंदिर में इस बार चातुर्मास के लिए पधारेगी। महिला मंडल अध्यक्ष समता तरनेचा, चन्दन बेन जैन एवं सुनीता जैन उनके मंगल प्रवेश सामैया का दायित्व संभालेगी। चातुर्मास के दौरान आयोजित विभिन्न आयोजनों की तैयारियों को लेकर ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष संजय नाहर के मार्गदर्शन में एक कार्ययोजना बनाई गई है। वहीं चातुर्मास में प्रवचन एवं अन्य सभी धार्मिक कार्यक्रमों के लिए फूटी कोठी स्थित पुखराज पैलेस पर सभा मंडप बनाया जा रहा है। साध्वी द्वय ने अपने प्रवचनों में समाज बन्धुओं, विशेषकर युवा एवं महिलाओं को आशीर्वचन के साथ ही आत्मरक्षा, सदाचार, परिवार में समन्वय जैसे अनेक ज्वलंत मुद्दों पर मार्गदर्शन किया है।